नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- भगवान शिव को नेचुरल हीलर के तौर पर भक्त मानते हैं। कई शिव मंदिरों के बारे में मान्यता है कि यहां पर दर्शन करने और प्रसाद लेने से इंसान की कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन तमिलनाडु में एक ऐसा मंदिर है जहां भक्त केवल दर्शन और पूजने के लिए ही नहीं आते बल्कि अपने थायराइड इश्यू, महिलाएं पीसीओएस की समस्या दूर करने के लिए भी आती हैं। ये मंदिर किसी भी उपचार का हल नहीं है लेकिन लोगों की श्रद्धा उन्हें इस मंदिर में ले आती है।कहां बना है ये मंदिर तमिलनाडु के छोटे से गांव थिरुनिलकुडी के कुम्बकोणम में बना है नीलकंडेश्वर महादेव टेंपल। जो कि तंजावुर जिले में बना है। जहां पर भक्त थायराइड और पीसीओएस जैसी समस्याओं को हील करने के लिए आते हैं।नीलकंठ के रूप में पूजे जाते हैं महादेव इस मंदिर में भगवान महादेव की पूजा नीलकंठेश्वर क...