नई दिल्ली, मई 20 -- सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर कर तमिलनाडु विधानसभा में तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय द्वारा जीते गए विश्वास मत में भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की गई है। मुख्यमंत्री विजय ने 13 मई को राज्य विधानसभा में 144 वोटों के पक्ष में और 22 वोटों के विरोध में विश्वास मत जीता था। मदुरै निवासी के.के. रमेश द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि टीवीके ने 108 सीटें जीती थीं, लेकिन रातों-रात विभिन्न पार्टियों के 12 विधायकों के हस्ताक्षर हासिल कर लिए। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु में विधानसभा फ्लोर टेस्ट कथित तौर पर लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुसार नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- विजय की मुश्किलें बढ़ीं, CBI जांच की मांग; सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर याचिका में जांच पूरी होने त...