तमिलनाडु : ग्रेनाइट कारोबारी के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी बनी
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- तमिलनाडु सरकार ने ग्रेनाइट कारोबारी 84 वर्षीय आर वीरमणि के खिलाफ चर्चित पॉक्सो मामले की जांच के लिए एक एसआईटी बनाई है। इस टीम की चारों सदस्य महिला पुलिस अधिकारी हैं। तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) महेश कुमार अग्रवाल के 24 सितंबर के आदेश में कहा गया है कि जेम ग्रेनाइट्स के संस्थापक से जुड़े इस मामले और इससे संबंधित अन्य मामलों की असरदार ढंग से जांच करने के लिए यह विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया है।एसआईटी में सीसीबी चेन्नई की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीसी थेनमोझी, पश्चिम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था (एलएंडओ) की संयुक्त पुलिस आयुक्त दिशा मित्तल, पुलिस अधीक्षक जे. मुथरासी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त वीवी गीतांजलि शामिल हैं।नई बनी एसआईटी चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए. अमलराज की सीधी देखरेख मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.