नई दिल्ली, मार्च 29 -- तमिलनाडु विधानसभा के लिए अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ विजय ने सभी 234 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। विजय खुद दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वह त्रीची ईस्ट और परंबूर से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पार्टी महासचिव एन आनंद को टी नगर से टिकट मिला है। टीवीके प्रमुख विजय ने पार्टी उम्मीदवारों का परिचय कराते हुए कहा, हमने उन लोगों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन सिर्फ एक जोड़तोड़ है। इस बार मुकाबला टीवीके के जन गठबंधन और 'स्टालिन सर गठबंधन' के बीच मुकाबला है। इस मौके पर टीवीके प्रमुख विजय ने युवाओं के लिए 'गारंटी' की घोषणा की; तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने के लिए कदम उठाने एवं बिना गारंटी के ऋण देने का वादा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.