नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) नेता और तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री ए. महेश पोय्यामोझी को निजी स्कूलों से संबंधित 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाला मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मद्रास हाईकोर्ट की ओर से अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के कुछ समय बाद ही ग्रेटर चेन्नई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार किया। मामला निजी स्कूलों को मान्यता देने और जरूरी सरकारी मंजूरियां जारी करने से जुड़ा है। आरोप है कि महेश ने 2021 से 2026 तक स्कूल शिक्षा मंत्री रहते हुए एक हजार से अधिक निजी स्कूलों के प्रबंधन से पार्टी फंड के नाम पर धन वसूले। यह भी पढ़ें- 100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, डीएमके नेता पर चला पुलिस का डंडा आरोप के मुताबिक, इसके बदले स्कूलों को ...