तमाड़ में बेखौफ जारी है बीड़ी पत्ता का अवैध कारोबार
रांची, जून 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बीड़ी पत्ता के अवैध कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन सुबह दर्जनों बाइक पर बोरी में भरकर बीड़ी पत्ता की खेप खुलेआम पश्चिम बंगाल की ओर भेजी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार जंगलों से सस्ते दामों पर बीड़ी पत्ता की खरीद-बिक्री कर बड़े पैमाने पर इसका परिवहन किया जा रहा है। बाइक सवार विभिन्न गांवों से होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह माल बंगाल ले जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह पूरा कारोबार संबंधित विभागों की नजरों के सामने होने के बावजूद बिना रोक-टोक जारी है। यह भी पढ़ें- सरकारी रोक के बाद रात के अंधेरे में हो रहा बालू चोरी ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.