नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब ''बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव'' को लेकर होने वाली प्रतिक्रियाओं की ओर बड़ा इशारा किया है। उन्होंने कहा कि दशकों तक दूसरों ने उनकी कहानी अपने नजरिए और अंदाज में सुनाई है, और अब अपना नजरिया रखने की उनकी बारी है। उन्होंने कहा है कि जब उनकी किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है। गांधी का मानना ​​है कि उनके बारे में पिछले कुछ वर्षों में जो कुछ भी लिखा गया है, उससे कहीं अधिक उनकी कहानी में है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि इसे लेकर पाठकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। यह किताब 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो क्लिप जारी करते हए एक पोस्ट में लिखा, "जब यह किताब आएगी, तो हंगामा...