नई दिल्ली, जुलाई 22 -- जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन से कई ऐसे वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसको लेकर आंदोलन के मकसद पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक शख्स पीएम मोदी को धमकी देते हुए कहता है कि बांग्लादेश वाला हाल होगा और उन्हें भागकर दूसरे देश में शरण लेनी होगी। वह यह भी कहता है कि अभी तक जो कुछ हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है। वीडियो में दिख रहा शख्स आम आदमी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। लाइव हिन्दुस्तान ने फोन पर वीडियो में दिख रहे शख्स से बातचीत की और पूरा सच जानने की कोशिश की।क्या दिख रहा है वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के बीच खड़ा एक शख्स तेज आवाज में काफी आक्रामक होकर भाषण दे रहा है। वह कहता है, 'आज हम यहां पर यूं ही नहीं खड़े है...