तमाशबीन बनी रही भीड़; सरेआम युवक की ईंटों से कूचकर हत्या, मुजफ्फरनगर में ऐलानिया मर्डर
मुजफ्फरनगर, अक्टूबर 27 -- मुजफ्फरनगर/खतौली, हिटी: खतौली में जानसठ रोड चूना भट्टी पर बाइक सवार युवक की सरेआम ईंटों से कूचकर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। बाइक सवार युवक अपने दोस्त के साथ एक दुकान पर था। अचानक तीन नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक ने करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था, युवती के परिवार वाले तभी से रंजिश मान रहे थे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी मिलने के बाद मृतक के साले समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने बताया कि युवती के परिजनों ने धमकी दी थी कि जहां अक्षय मिलेगा उसे मार देंगे। खतौली के गांव बिहारीपुर निवासी 24 वर्षीय अक्षय पुत्र दिलीप सोमवार देर शाम गांव निवासी दोस्त आकाश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.