तमाय पंचायत में आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
कोडरमा, मई 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत बिरसोडीह गांव में सोमवार को आवास योजनाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गलत लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दूसरे लोगों के मकानों की जियो टैगिंग कर अवैध निकासी की गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजनाओं में कथित अनियमितता के कारण वास्तविक जरूरतमंद लाभुक योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है。 यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.