अलीगढ़, नवम्बर 17 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। विभागों के लाख प्रयासों के बाद भी चौराहों पर डग्गेमारी बंद नहीं हो रही है। डग्गेमार वाहन बेफिक्र चौराहे पर अपने वाहन खड़े कर सवारी भर रहे हैं। जबकि चौराहे के पास वाहन खड़ा करने का नियम नहीं है। डग्गेमारों से कई बार बस चालकों की भिड़ंत हो चुकी है। मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसके बाद भी डग्गेमार वाहन संचालकों के हौंसले बुलंद हैं। सारसौल चौराहे पर पुलिस ने बैरियर लगाकर आगरा रोड पर जाने वाली बसों के लिए रास्ता बनाया है। लेकिन उस जगह पर प्राइवेट बसों का खड़ा होना शुरु हो गया। डग्गेमार बसे इतमिनान से सवारियों को भरते हैं। यातायात पुलिस चौराहा संचालित करने में व्यस्त रहती है। चौराहे पर तैनात रोडवेज के कर्मचारी भी आखें मूंद लेते हैं। पुलिस के बनाए रास्ते का फायदा प्राइवेट बसें उठाती हैं। डग्गेमारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.