सिद्धार्थ, अप्रैल 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शासन स्तर से किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की सुविधा देने के लिए जनपद में 74 गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद खरीद की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। हालात यह हैं कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक खरीद नगण्य स्तर पर पहुंची है, जिससे प्रशासनिक दावों पर सवाल उठने लगे हैं।जनपद को इस वर्ष 44400 कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक बहुत ही कम खरीद हो पाई है। प्रशासन द्वारा किसानों को जागरूक करने, पंजीकरण कराने व केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अव्यवस्था से नहीं बढ़ पा रही गेहूं खरीद की रफ्तार इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान सरकारी केंद्रों की बजाय खुले बाजार में गेहूं बेचने को मजबू...