रांची, जनवरी 9 -- तमाड़ प्रतिनिधि। सीएचसी तमाड़ में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, उप प्रमुख शकुंतला खंडित और सांसद प्रतिनिधि अशोक महतो ने किया। मेले में कुल 639 लोगों की जांच हुई। विभिन्न रोगों के उपचार और जागरूकता के लिए कुल 24 स्टॉल लगाए गए थे, इनमें आयुष्मान भारत, एनसीडी, टीकाकरण, टीबी, मलेरिया और नेत्र जांच प्रमुख थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सावित्री कुजूर, डॉ मंजू गुप्ता, डॉ सुम्मी, डॉ सुनीता, डॉ निखत, डॉ जफर, डॉ सुषमा, डॉ सुशीला, डॉ कुसुम, डॉ ज्ञानेंद्र, विश्वनाथ तिवारी, गायत्री कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों और सहियाओं का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.