रांची, अप्रैल 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। बाजारटांड़ थाना के निकट मोदीडीह गांव में मुकेश साहू के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली मंगलवार रात चोरी हो गई। बताया जाता है कि मुकेश ने नई ट्रॉली खरीदी थी और घर के बाहर ही खड़ी कर दी थी। बुधवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो ट्रॉली गायब थी। इसके बाद मुकेश साहू ने तमाड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार: घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...