रांची, मई 15 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नीचे टोली मुंडा टोला में साले ने अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गजेंद्र सिंह, निवासी बेलसियागढ़ रनिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह गुरुवार शाम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आए थे। ससुराल पहुंचने के बाद उनके साले भूपेश खंडित ने उन्हें भोजन तक नहीं दिया और खाना बनाने के बर्तन, गैस व लकड़ी को अपने कमरे में बंद कर लिया। पूरा परिवार रात भर भूखा रहा। सुबह बर्तन मांगने पर हुआ विवाद:

विवाद और हत्या शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग खाना बनाने के लिए बर्तन मांगने पहुंचे तो भूपेश खंडित घर पर नहीं था। बाद में जब मृतक की पत्नी शांति देवी बर्तन मांगने गईं, तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इत...