रांची, फरवरी 2 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ थाना क्षेत्र के तालाडीह गांव में सोमवार की सुबह पुलिस ने 30 वर्षीय इतवारी कुमारी का जला हुआ शव उसके घर से बरामद किया। बताया जाता है कि इतवारी कुमारी घर में अकेली थी और उसका पति बुधू लोहरा मेला देखने गया था। रविवार की देर शाम जब पति घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर के चूल्हे के पास जलकर मृत पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत तमाड़ पुलिस को दी गई। सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.