रांची, जून 24 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत जानूमपीडी पंचायत के सोसोडीह गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान हलधर महतो अपने बैलों को गांव के बरगद पेड़ के नीचे चारा खिला रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश के साथ तेज बिजली गिरने से दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से किसान के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, क्योंकि अब खेती-बाड़ी का समय नजदीक है। जिप सदस्य दिलीप सेठ ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- वज्रपात से दुधारू मवेशी की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...