रांची, जनवरी 3 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नुरीडीह गागर सोतिया मेलाटांड़ में शनिवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आदिवासी विधि-विधान से प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मुंडा, भूमि दाता मदन मोहन मुंडा, श्याम लाल पाहन और सीताराम पाहन ने आदिवासी मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर आदिवासी परिधानों में सजे बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, भगवान बिरसा मुंडा के बाद दूसरे सबसे बड़े आदिवासी नेता थे। उन्होंने संविधान सभा के सदस्य के रूप में आदिवासियों और वंचित समुदायों के लिए जो क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.