रांची, फरवरी 10 -- बुंडू, संवाददाता। तमाड़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और शादी के विवाद को लेकर एक युवक की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की चचेरी भाभी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मृतक शंकर नायक के माता-पिता की लगभग एक वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह घर में अकेला रहता था और उसकी चचेरी भाभी उसके खाने-पीने का ध्यान रखती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब शंकर नायक ने दूसरी जगह शादी करने की तैयारी शुरू की तो इससे नाराज होकर भाभी ने अपने पति के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। छह फरवरी को शंकर नायक को चाय में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। वहीं शंकर को गुमराह करने के लिए उसने अपने पति को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.