रांची, जनवरी 1 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। पहली घटना रागामाटी-लोधमा सड़क पर शाम करीब साढ़े पांच बजे घटी। जानकारी के अनुसार लोधमा निवासी 40 वर्षीय मंगल संथाल अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया के समीप उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तमाड़ अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए रिम्स रांची भेज दिया। बाडू के पास हुई दूसरी दुर्घटना वहीं, दूसरी घटना तमाड़-सारजमडीह सड़क पर बाडू के निकट शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.