तमाड़ में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन
रांची, जून 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में आम महोत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश भंडारी, उप प्रमुख शकुंतला खंडित, विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, मनरेगा एवं जेएसएलपीएस के कर्मी उपस्थित थे। बिरसा हरित ग्रामीण आम बागवानी योजना के लाभुकों ने विभिन्न किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई, जिसे लोगों ने काफी सराहा। विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.