रांची, जनवरी 2 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्राचीन कालीन दिउड़ी मंदिर के पीछे से एक अज्ञात विक्षिप्त वृद्धा का शव तमाड़ पुलिस ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार, वह परिसर में अक्सर घूमती रहती है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद तमाड़ पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...