रांची, अप्रैल 7 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ स्थित दो गैराज में सोमवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गैराज में रखे कई कीमती ऑटो पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, आशीष मांझी के गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरा का पूरा सेटअप भी चोर अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व भी इसी गैराज में चोरी हुई थी, तब भी चोर सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए थे। वहीं, राम भजन प्रजापति के गैराज को भी चोरों ने निशाना बनाया। इस गैराज में भी पहले कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी से स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मंगलवार सुबह तमाड़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.