रांची, जनवरी 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड तोड़ाग मैदान में झारखंड राज्य किसान सभा और तमाड़ अंचल किसान सभा का सम्मेलन लोधरो मुंडा और जेहरूलाल मुंडा की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि किसान घोषित एमएसपी 24.50 रुपये के बदले 15-17 रुपये में धान बेचने को मजबूर हैं। प्रति क्विंटल 750 से 950 रुपये कम मिलने के खिलाफ प्रखंड कार्यालय और लैंपस-पैक्स के समक्ष 'डेरा डालो' आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने 4 लेबर कोड, बिजली विधेयक और जबरन भूमि अधिग्रहण को किसानों के लिए घातक बताया। सम्मेलन में नई अंचल कमेटी का चुनाव हुआ, इसमें लोधरो मुंडा अध्यक्ष, जेहरूलाल मुंडा सचिव, मनबोध मुंडा कोषाध्यक्ष, सहदेव मुंडा और करम सिंह उपाध्यक्ष और जयपाल सिंह मुंडा तथा हृदय मुंडा संयुक्त सचिव चुने गए। इसके अलावा विशेश्वर महतो, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.