अयोध्या, अप्रैल 10 -- शौच के लिए गया था युवक, देर तक न लौटने पर परिजनों ने की तलाश परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टममवई संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव तमसा नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्राम करौंदी निवासी विनय (24) पुत्र मोलहे शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ गेहूं काटने गया था। इसी दौरान वह शौच के लिए तमसा नदी की ओर चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी मां सिरताजा उसे खोजते हुए नदी किनारे पहुंची, जहां विनय का शव पानी में पड़ा मिला।परिजनों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार चौकी इंचार्ज आयुष यादव सहित पुलिस बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.