गाजीपुर, मई 22 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में स्थित तमसा नदी में गुरुवार की रात खाना खाकर टहलने गए 24 वर्षीय गौतम मद्धेशिया की डूबने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि टहलने के दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। शुक्रवार की सुबह में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गौतम मद्धेशिया पुत्र बृजेश मद्धेशिया निवासी सदर बाजार, वार्ड नंबर 11, गुरुवार की रात खाना खाने के बाद तमसा नदी के करधान घाट पर टहलने गया था। जब वह रात्रि में वापस घर नहीं लौटा तो उसका बड़ा भाई नीतीश कुमार शुक्रवार के दिन खोजबीन शुरू कर दी। खोजने के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि करधान घाट नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के मदद ...