तमसा नदी में अज्ञात कारणों से डूबने से अधेड़ की मौत
मऊ, अप्रैल 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी एक अधेड़ की शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से तमसा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद अधेड़ का शव बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी 52 वर्षीय मुर्तुजा दोपहर में घूमते हुए तमसा नदी के किनारे पहुंच गया था। जहां अज्ञात कारणों से नदी के अंदर प्रवेश कर गया। नदी के किनारे पर दूर से कुछ लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ी जब तक लोग मौके पर पहुंचे, उसके पहले ही उसकी नदी के गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। किसी तरह से उसका शव लोगों ने बाहर निकला और इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.