अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में एक पावन नदियों का जल स्वच्छ रखना है। साथ ही नदी के तटों का सुंदरीकरण करना है। इसी कड़ी में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ। पखवाड़े के तहत नगर के मध्य से बहने वाली वाली पावन तमसा की सफाई शुरू हुई है। सोमवार को तमसा के किनारे को साफ करने का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर के गायत्री मंदिर के बगल स्थित तमसा नदी के तट पर विशेष स्वच्छता अभियान में विभागों के अफसरों के साथ शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी हुई। जिला गंगा संरक्षण समिति के तहत नमामि गंगे योजना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से तमसा तट को साफ करने का अभियान कई हिस्सों में होगा। इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.