सुल्तानपुर, जुलाई 21 -- चांदा,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव के चर्चित दूध विक्रेता रमापति तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ हत्या में प्रयुक्त की गई बाइक को भी बरामद किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया गया। जबकि दोनों नाबालिग आरोपियों के विरुद्ध बाल न्याय अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बीते 18 जुलाई को रमापति तिवारी की हत्या के बाद उनकी बहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: राम करन हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्यों, गवाहों के बयान और घटनास्थल का निरीक्षण कर इस...