नई दिल्ली, जुलाई 23 -- एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) बेहद खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती के राज को जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। उनकी सॉफ्ट ग्लोइंग स्किन को देखकर लोगों ने उन्हें मिल्की ब्यूटी भी कहना शुरू कर दिया। तमन्ना कई बार अपना स्किन केयर रूटीन लोगों के साथ शेयर कर चुकी हैं लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने पिंपल्स को ठीक करने का अजीब तरीका बताया। उन्होंने बताया कि वह पिंपल्स को इस तरीके से ठीक कर लेती हैं और साथ ही स्किन केयर रूटीन के बारे में भी बात की। तो चलिए आपको बताते हैं तमन्ना का अनोखा तरीका।पिंपल्स पर क्या लगाती हैं तमन्ना एक्ट्रेस का कहना है कि पिंपल्स सभी को होते हैं, उन्हें भी हो जाते हैं। इसके लिए वह महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स को अपनाने के बजाय घरेलू तरीकों को ट्राई करती हैं। वह सुबह उठकर अपना थूक पिंपल्स पर लगा...