तमकुही रोड स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुरू
कुशीनगर, जून 4 -- कुशीनगर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसरों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और मरम्मत का अभियान तेज कर दिया है। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न स्टेशनों पर नए कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि लंबे समय से खराब पड़े कैमरों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इससे स्टेशन परिसर की निगरानी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।पिछले महीने छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में मिली सिर कटी लाश के मामले की जांच में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका सामने आई थी। जांच एजेंसियों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों की फुटेज खंगाली थी। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में अब बॉडी वॉर्न कैमरा लगा सुरक्षा ड्यूटी करेंगे जवान इस दौरान यह भी पाया गया था कि कई स्टेशनों पर कैमरे या तो लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.