कुशीनगर, जून 27 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिला मुख्यालय के शहर पडरौना से तमकुहीराज तक सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-730, जो पडरौना से होकर तमकुहीराज तक जाती है, उसे अब फोरलेन बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए पडरौना और तमकुहीराज तहसील के कुल 67 गांवों के किसानों को नोटिस जारी कर संबंधित जमीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही दोनों तहसीलों के उप निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालयों को भी निर्देश भेज दिए गए हैं कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक परियोजना क्षेत्र की किसी भी भूमि का बैनामा अथवा अन्य प्रकार का हस्तांतरण न किया जाए। यह भी पढ़ें- मधुबनी के सात प्रखंडों के 63...