तमकुहीराज में सड़क हादसा, कुचायकोट के बर्तन व्यवसायी की मौत
गोपालगंज, मई 11 -- कुचायकोट। एक संवाददाता गोपालपुर थाना क्षेत्र के मगरू छापर गांव निवासी 58 वर्षीय हीरा जायसवाल की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हीरा जायसवाल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर गहरा संकट आ खड़ा हुआ है। बताया जाता है कि हीरा जायसवाल बर्तन व्यवसाय का काम करते थे। इस सिलसिले में अक्सर आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते रहते थे। वे सोमवार को यूपी के तमकुहीराज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत लतवा बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.