कुशीनगर, अप्रैल 29 -- कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील के पूर्ति विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। लंबे समय से पूर्ति निरीक्षक के पद पर कार्यरत राजीव श्रीवास्तव को हटा दिया गया। उनके जगह पर अब संतोष दुबे और रितेश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। राजीव श्रीवास्तव तमकुहीराज तहसील के तीन ब्लॉक तमकुहीराज, सेवरही और दुदही की जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे थे। इस फेरबदल के बाद संतोष दुबे तमकुहीराज और सेवरही ब्लॉक में पूर्ति संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे तो वहीं रितेश गुप्ता दुदही ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक का कार्य देखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...