कुशीनगर, जनवरी 22 -- कुशीनगर। तमकुहीराज के गांधी नगर निवासी एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री कार्यालय, लोकायुक्त सहित तमाम आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर तमकुहीराज पुलिस चौकी पर तैनात रहे एक पुलिस कर्मी पर अपराधियों, गो तस्करों एवं शराब तस्करों से साठ गांठ कर अकूत संपति बनाने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत तमकुहीराज के गांधी नगर निवासी कौशर अफरीदी ने कस्बा चौकी पर तैनात रहे एक पुलिस कर्मी पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय सहित तमाम उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि आरोपी पुलिस कर्मी का सीधा संबंध अपराधियों, गो तस्करों एवं शराब तस्करों सहित अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों से रहा है। अपराधियों के मिलीभगत से पुलिस कर्मी ने व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार कर अकूत संपति अर्जित किया है। आरोप है कि कस्बा चौकी पर तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.