बागपत, फरवरी 8 -- बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध असलाह से फिल्मी अंदाज में फायरिंग करते हुए दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में युवक हथियार लहराते हुए गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव का बताया जा रहा है। जिसमें रात के अंधेरे में दो युवक तमंचों से फायरिंग करते नजर आ रहे है। बताया जाता है कि फिल्मी अंदाज की गई फायरिंग का दोनों युवकों के ही एक साथी ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद गांव की एक महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.