बुलंदशहर, मई 28 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचों के साथ वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरोपी को तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा का है। वीडियो में एक युवक बेखौफ अंदाज में एक-एक कर तीन अलग-अलग तमंचे दिखाता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने और दबंगई दिखाने के उद्देश्य से बनाए गए इस वीडियो को लेकर लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- तमंचे लहराते युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अलीशान पुत्र अय्यूब निवासी मूड़ाखेडा थाना खुर्जा नगर जिला बुलन्दशहर...