तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार
बागपत, मई 29 -- रमाला। रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए। एसआई कृपेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश असारा निवासी हन्नान और खालिद उर्फ काला है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। हन्नान के खिलाफ थाना कांधला शामली में लूट और रमाला थाने पर चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं खालिद उर्फ काला पर थाना कांधला में लूट, थाना दोघट में गौवध और थाना रमाला में चोरी व आर्म्स एक्ट के अभियोग पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- कट्टा के साथ धराए युवकों के नेटवर्क और मंशा खंगालने में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.