काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। काशीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान द नेस्ट कैफे के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति राम भरोसे को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जंगल में रहता है और बाघ के डर से सुरक्षा के लिए हथियार रखता है। वहीं, कुंडा थाना पुलिस ने अनाज मंडी के पीछे ढेला नदी मार्ग पर घेराबंदी कर अमित कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसकी दाहिनी जेब से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुद को नशे का आदि बताया और पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जाने की बात स्वीकार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.