तमंचे से स्टंट करने का विरोध करने पर कुलदीप को मारी थी गोली
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- पुवायां। कुलदीप राठौर हत्याकांड में पुलिस ने फॉलोअप कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि कार के अंदर तमंचे से स्टंट करने का विरोध करने पर कुलदीप राठौर को गोली मारी गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर के मोहल्ला दलेलगंज नई बस्ती निवासी कुलदीप राठौर 26 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे कार लेकर निकला था। उसी रात मोहल्ला रोशनगंज निवासी सचिन पुत्र राजेंद्र कुमार ने फोन कर उसे दोस्त अर्जुन के मामा की बेटी की शादी में जाने के लिए गाड़ी लेकर बुलाया था। कुलदीप कार लेकर पहुंचा, जिसके बाद सचिन, कौशल कुमार उर्फ नन्हे, अमन और अर्जुन कार में बैठकर पुवायां क्षेत्र के गांव सदापुर स्थित शादी समारोह में पहुंचे।जांच में पता चला कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.