अलीगढ़, अप्रैल 11 -- ककौला गांव में सुबह 9 बजे दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम n गांव के ही दो युवकों ने तमंचे से मारी गोली, पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमाn पत्नी की चीख-पुकार सुन इकट्ठे हुए ग्रामीण व परिजन घायल को ले गए अस्पताललोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव ककौला में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे देशी शराब के ठेके के समीप एक व्यक्ति को गांव के ही दो युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से व्यक्ति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण एवं अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल को आनन फानन में उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.