बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता नरैनी क्षेत्रांतर्गत जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र सुनील निवासी ग्राम बड़ोखरबुजुर्ग थाना गिरवां ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। गौरा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपित को ग्राम मऊ थाना नरैनी से गिरफ्तार कर लिया गया। जामा-तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...