अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़। महुआखेड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महुआखेड़ा थाने के एसआई ओमदत्त मिश्रा ने मुकदमे में कहा है कि शुक्रवार को एक्स पर किसी ने वीडियो डाला था। इसमें एक व्यक्ति हाथ में अवैध तमंचा लेकर फायर करता दिख रहा था। इसकी जांच की गई तो फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान विजय वाटिका कालोनी कुलदीप विहार निवासी विशाल यादव के रूप में हुई। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी को चिह्नित कर लिया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.