तमंचे सहित फोटो वायरल होने पर युवक को पकड़ा
शाहजहांपुर, जून 23 -- तिलहर। तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर मनप्रीत नाम से अकाउंट पर तमंचे के साथ एक युवक ने फोटो वायरल किया था। उन्होंने बताया कि 21 जून की रात सूचना पर दरोगा प्रदीप राजौरिया ने चेकिंग के दौरान रटा गांव से बख्तियारपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर आरोपी बिरसिंहपुर निवासी मनप्रीत कन्नौजिया को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.