तमंचे सहित जिला बदर घूमते पकड़ा
बरेली, अप्रैल 29 -- पुलिस ने एक जिला बदर युवक को एक अवैध तमंचे सहित पकड़ा है। पुलिस टीम ने गश्त करने के दौरान मुखबिर की सूचना पर रुड़की पॉलिटेक्निक कॉलेज के पहले लिंक रोड पर एक संदिग्ध युवक मौजूद को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस पकड़ा है। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन निवासी मोहल्ला टांडा चौकी के पीछे बताया। पुलिस को पूछताछ में अमन ने बताया कि वह जिला बदर है और अपने परिवार से मिलने के लिए इलाके में आया था। पुलिस ने उस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.