रुद्रपुर, मार्च 19 -- खटीमा। एसएसपी ऊधमसिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के तहत बुधवार को पीलीभीत रोड स्थित पर्चवुड होटल के पीछे से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गुज्जर सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी चेतवा खेड़ा थाना नानकमत्ता को एक तमंचा 12 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल मोहन बोरा, कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...