बदायूं, अप्रैल 19 -- कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगता नगला तिराह से वाजपुर रोड पर करीब 100 मीटर दूरी से आसिफ पुत्र हनीफ निवासी भवानीपुर खेरु को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर पहले से गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- जिला बदर आसिफ तमंचे सहित गिरफ्तार यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...