नोएडा, मई 27 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते और दबंगई दिखाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को नोएडा पुलिस को टैग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां शूट किए गए तथा हथियार असली हैं या नकली। पहला वीडियो 25 सेकेंड का है जिसमें चार से पांच युवक एक जगह एकत्र हैं। इनमें से एक के हाथ में तमंचा है। दूसरा वीडियो पांच सेकेंड का है। इसमें एक युवक छत पर खड़ा है और उसके हाथ में तमंचा है। वीडियो पास खड़े व्यक्ति ने बनाया है। इसमें आसपास की इमारतें भी दिख रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ...