तमंचे लहराकर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल
कानपुर, जून 21 -- कानपुर देहात। तमंचे लहराकर डांस करते युवकों के साथ ही बम फोड़ते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों वीडियो रूरा कस्बे के बताए जा रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों वीडियो की छानबीन शुरू कर दी है। रूरा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के पास कुछ युवक डांस कर रहे थे। तभी दो युवक गाने की धुन पर इन युवकों के साथ तमंचा लहराते हुए डांस करने लगे। वहां मौजूद किसी युवक ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी तरह देशी बम फोड़ते हुए एक अन्य युवक का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जबकि तीसरे वीडियो में एक युवक अपने सीने पर रखे एक देशी तमंचे के साथ वीडियो में दिख रहा है। तीनों ही वीडियो रूरा के युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.