फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में असलहे के बल पर युवती से छेड़खानी और नकदी ले गए। पीड़ित के पिता ने बताया कि गांव निवासी नरेंद्र सिंह उनकी पान की दुकान पर सामान लेने आया था। ऑनलाइन भुगतान के बहाने उसने घर में प्रवेश किया। युवती के कमरे में घुसकर तमंचा लगाकर छेड़खानी की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत करने पर आरोपी के भाई जनार्दन सिंह ने भी अभद्रता की। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...